About

Our Story

नरवाना अग्रवाल वेलफेयर ट्रस्ट (रजि०) एक सामाजिक संस्था है, जो ज़रूरतमंद व्यक्तियों व परिवारों की मदद करने के लिए समाज -सेवा के प्रति समर्पित है। ट्रस्ट का उद्देश्य शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करना व सक्षम व्यक्ति एवं परिवारों में परोपकार की भावना को विकसित एवं प्रोत्साहित करना है। यह ट्रस्ट समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के साथ-साथ ज़रूरतमंद परिवारों की कन्याओं की शादी व बच्चों की शिक्षा में आर्थिक मदद, परिवार के भरण-पोषण के लिए राशन व सामान की सहायता कर उनको संबल प्रदान करना अपना ध्येय मानता है।
नरवाना अग्रवाल वेलफेयर ट्रस्ट (रजि०) का गठन नरवाना (जीन्द) व आसपास के क्षेत्र में जन्मे व पले-बढ़े कुछ सक्षम व्यवसायी परिवारों व अधिकारियों, जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं, ने समाजहित में, ज़रूरतमंद परिवारों की मदद के लिए किया है। 13 अगस्त 2024 को नरवाना में एक डायलिसिस सेंटर का शुभारंभकिया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में हिसार से विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल ने किया था। इसी प्रकार 25 दिसंबर 2024 को नरवाना क्लब रोड नरवाना पर फ़िज़ियोथेरेपी सेंटर शुरू किया गया है।

Scroll to Top